लखीमपुरखीरी, सितम्बर 5 -- श्री गुरू तेग बहादुर साहिब जी की शहादत के 350वें वर्ष को समर्पित शहीदी नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन आसाम से शुरू हुआ था और आनंदपुर साहिब में जाकर समाप्त होगा। महंगापुर गुरुद्वारा से पलिया पहुंचने पर नगर कीर्तन का जोरदार स्वागत किया गया। सेवादारों द्वारा झाडू और पोंछा लगाकर सड़कों को साफ किया और पीछे श्री साहिब की सवारी को फूलों से स्वागत किया गया। नगर कीर्तन महंगापुर गुरूद्वारा से चलकर संपूर्णानगर रोड, स्टेशन रोड, भीरा रोड होते हुए भीरा की ओर रवाना हो गया। बताया गया है कि नगर कीर्तन भीरा, मैलानी, खुटार होते हुए पूरनपुर जाएगा और वहां पर रात्रि विश्राम करने के बाद अपना आगे का सफर तय करेगा। नगर कीर्तन के स्वागत के लिए जगह-जगह शबील लगाकर खानपान व जलपान की व्यवस्था की गई थी। मेला मैदान के सामने मुस्लिम समाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.