आगरा, जनवरी 2 -- आस्था भक्त मंडल की ओर से माता वैष्णो देवी की अखंड ज्योति यात्रा 4 जनवरी, रविवार को आगरा कैंट स्टेशन से जम्मू कटरा के लिए रवाना होगी। संस्थापक राजू भगत ने बताया कि इस बार यात्रा में 500 भक्त माता के दर्शन को जाएंगे। कटरा में 22वां जागरण 5 जनवरी से आयोजित किया जाएगा, जिसमें मां भगवती की भेंटों का गुणगान किया जाएगा। साथ ही भक्तों को मां चामुंडा, मां ज्वाला जी, मां चिंतपूर्णी और नगरकोट वाली माता के भी दर्शन कराए जाएंगे। यात्रा 10 जनवरी को वापस आगरा आएगी। अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि 6 जनवरी को माता की अखंड ज्योति वैष्णो देवी भवन पर गाजे-बाजे के साथ जाएगी और कटरा में विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। आज माता के भंडारे के लिए फाटक सूरजभान से खाद्य सामग्री का ट्रक जम्मू के लिए माता के जयकारों के बीच रवाना हुआ। यात्रा की व्...