कानपुर, फरवरी 4 -- अब ग्रीनपार्क का विस्तार 500 करोड़ की बजाए 350 करोड़ से होगा। इसकी संशोधित डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करके भेजी गई है। इसका रिव्यु चीफ सेक्रेटरी ने किया। 350 करोड़ रुपये से ड्रेनेज, दर्शक क्षमता के लिए गैलरी का विस्तार, मीडिया सेंटर, पार्किंग और होटल का निर्माण कराया जाएगा। चीफ सेक्रेटरी के सामने पावर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण दिया गया। जिले में विकास काम कराने के लिए 28 हजार करोड़ की 146 परियोजनाओं को तैयार किया गया है। इसमें से मंजूर हो चुकी 7700 करोड़ की परियोजना के लिए चीफ सेक्रेटरी ने रिव्यु किया। कैम्प कार्यालय से कमिश्नर के विजेंद्र पांडियन, केडीए वीसी मदन सिंह गब्र्याल, नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय, चीफ इंजीनियर केडीए आरआरपी सिंह जुड़े। करीब एक दर्जन विभागों के प्रमुख सचिव के साथ परियोजना पर मंथन किया गया। कमिश्नर न...