गाजीपुर, दिसम्बर 2 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। लंबे समय से जाम और जर्जर सड़क की समस्या झेल रहे मरदह-कासिमाबाद मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण को आखिरकार हरी झंडी मिल गई है। कैबिनेट मंत्री और जहूराबाद विधायक ओमप्रकाश राजभर के प्रयासों से लगभग 12.14 किमी लंबे इस मुख्य मार्ग के लिए 35 करोड़ 84 लाख 35 हजार रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। इस महत्वपूर्ण स्वीकृति से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। वर्ष 2025-26 में कुल सात करोड़ 16 लाख 87 हजार रुपये व्यय की अनुमति प्रदान की गई है। सड़क निर्माण कार्य 18 माह के भीतर पूरा होने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग से जुड़ने वाला यह मार्ग मरदह से कासिमाबाद तक के आवागमन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके चौड़ीकरण से न केवल जाम की समस्या दूर होगी, बल्कि यातायात सुगम और सुरक्षित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.