प्रयागराज, फरवरी 8 -- माघ मेला के एक्यूप्रेशर संस्थान की ओर से संचालित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के अलावा मोबाइल वैन के जरिए उपचार किया जा रहा है। संस्थान के अध्यक्ष जेपी अग्रवाल के अनुसार, मेला क्षेत्र में 12 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है, जिसमें अब तक लगभग 35000 लोगों का उपचार किया जा चुका है। शिविरों में मेला प्रभारी रामकुमार शर्मा, सुनील मिश्र, अभय त्रिपाठी, प्रमोद, रीता गुप्ता, मुकेश समेत 30 उपचारक सेवाएं दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...