गुड़गांव, जनवरी 6 -- गुरुग्राम। विश्व प्रसिद्ध सुल्तानपुर नेशनल पार्क और नजफगढ़ झील इस समय विदेशी मेहमानों की चहचहाहट से सराबोर है। इस साल पक्षियों की संख्या ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अंतरराष्ट्रीय संस्था वैटलैंड इंटरनेशनल साउथ एशिया, हरियाणा बायोडायवर्सिटी बोर्ड और वन्य जीव विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा की गई गणना में यह सामने आया है कि इस बार झीलों में पक्षियों की संख्या 30 से 35 हजार के बीच पहुंच गई है। मंगलवार को पक्षियों की सटीक गणना और प्रजातियों की पहचान के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया गया था। प्रत्येक टीम में 8 से 10 पक्षी विशेषज्ञ शामिल थे। गुरुग्राम के जिला समन्वयक अंशुल लाकड़ा ने बताया कि यह पूरी गणना प्रसिद्ध पक्षी वैज्ञानिक और अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ के सदस्य डॉक्टर टीके रॉय के नेतृत्व में संपन्न हुई। विश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.