चतरा, जनवरी 2 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि हंटरगंज के हंटरगंज प्रतापपुर रोड स्थित खगडवाटांड साप्ताहिक बाजार में गुरुवार की देर शाम एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक सोनपुर बीघा गांव के विनोद यादव का 28 वर्षीय पुत्र नीतीश यादव है। घायल नीतीश यादव को दोस्तों के द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंटरगंज में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गर्दन पर गंभीर जख्म रहने के कारण बेहतर इलाज के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घायल युवक अपने उपर जानलेवा हमला करने का आरोप अकौना गांव के गोलू यादव और नीरज यादव पर लगाया है। घायल युवक ने बताया कि आरोपी गोलू यादव उससे फरवरी माह में 35 हजार रुपया कर्ज लिया था। कर्ज में लिए पैसे की मांगने पर गोलू यादव ने घात लगाकर अपने दोस्त नीरज यादव के साथ मिलकर चाकू से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.