उरई, फरवरी 13 -- कालपी। विद्युत विभाग के द्वारा कालपी में प्रथम चरण में उपभोक्ताओं के घरों में 68 सौ स्मार्ट मीटर स्थापित कर दिए गए हैं। जिनमें 35 सौ उपभोक्ताओं के प्रीपेड रिचार्ज की व्यवस्था शुरू हो गई है। इसलिए अपनी खपत के अनुमानित धनराशि के बराबर रिचार्ज करा ले। इसमें दो प्रतिशत छूट प्रदान करें। उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उपखंड कालपी क्षेत्र में 22078 उपभोक्ता हैं। उन्होंने कहा कि चरणबद्ध तरीके से स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूपीपीसीएल स्मार्ट मीटर ऐप से अपने स्मार्ट मीटर की बिजली खपत की निगरानी करें। अपने मीटर की रीडिंग डिमांड खपत आदि देख सकते हैं। अपने बकाया बिल देख सकते हैं और भुगतान कर सकते हैं। कनेक्शन का लोड घटाने बढ़ाने अथवा अन्य किसी प्रक्रिया के लिए घर बैठे आवेदन किया जा सकता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.