कानपुर, फरवरी 2 -- कानपुर, संवददाता। कर्नलगंज पुलिस ने हत्या के मामले में 35 साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामिया आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित न्यायालय से वर्ष 1990 में जमानत मिलने के बाद से नाम बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। उसका मोबाइल नंबर मिलने पर पुलिस ने उसे सर्विलांस पर लगाया। जिसके आधार पर आरोपित को उसके रिश्तेदार के घर जाते वक्त धर दबोचा। डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कर्नलगंज थाना क्षेत्र तहत वर्ष 1984 में दो पहलवानों के गुटों की रंजिश में सुल्तान कादिर की घर के गेट पर गोली मारकर हत्या की गई थी। मामले में हत्यारोपित शौकत निवासी साहिबाबाद चमनगंज को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। न्यायालय से वर्ष 1990 में जमानत मिलने के बाद आरोपित शौकत फरार चल रहा था। आरोपित के खिलाफ न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी ...