कन्नौज, दिसम्बर 5 -- कन्नौज। छिबरामऊ के ग्राम सरदामई में शुक्रवार को 35 वर्ष बाद किसानों को उनके भू-अभिलेख प्राप्त हुए। 200 किसानों को आधार अभिलेख मिलने के बाद गांव में खुशी का माहौल छा गया। लंबे इंतज़ार और वर्षों की जटिल प्रक्रिया के बाद अपने दस्तावेज हाथों में लेकर किसानों के चेहरे खिल उठे। सरदामई में चकबंदी की प्रक्रिया के बाद 1987 में कब्जा परिवर्तन भी कर दिया गया, लेकिन 1990 में हुए अग्निकांड में गांव के सभी मूल राजस्व अभिलेख जलकर नष्ट हो गए। इससे चकबंदी की प्रक्रिया गंभीर रूप से बाधित हुई और अंततः 28 जनवरी 2009 को यह प्रक्रिया निरस्त कर दी गई। काफी वर्षों तक ठप पड़ी चकबंदी को 23 सितंबर 2016 को दोबारा शुरू किया गया। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के नेतृत्व में लगातार प्रयास किए गए और अंततः 26 सितंबर 2023 को पूर्व की कार्यवाहियों...