सीतामढ़ी, जनवरी 2 -- सीतामढ़ी। सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक मणिभूषण कुमार का नया साल पर आकस्मिक निधन हो गया। महज 35 वर्ष की उम्र में हृदयाघात से उनकी असामयिक मौत ने पूरे जिले में शोक की व्यापक लहर दौड़ा दी। उनके निधन पर बैंक की सभी शाखाएं शुक्रवार को बंद रहीं। सरकारी कार्यालयों में शोक सभा आयोजित की गई। 67वीं बीपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर वे प्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्त हुए थे। माता-पिता के एकलौते पुत्र होने के साथ ही नौ माह पूर्व ही उनकी शादी हुई थी। जिससे परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार पर टूटा दुख का पहाड़ : मोतिहारी जिले के चिरैया प्रखंड के गोठिया गांव के निवासी उमा शंकर प्रसाद यादव के एकलौते पुत्र मणिभूषण गुरुवार को नया साल मनाने के दौरान अचानक छाती में तेज दर्द महसूस कर बीमार पड़ गए। परिजनों ने तत्काल उन्हें सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.