झांसी, अप्रैल 24 -- झांसी (बबीना), संवाददाता बबीना थाना क्षेत्रान्तर्गत मोहला तिवरयाना में 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। आधी रात के वक्त बंद कमरे में उसका शव फंदे पर झूलता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला तिवरयाना निवासी मनीष रैकवार (35) बेटा प्रेम रैकवार पुणे में एक फैक्टरी में काम करता था। कुछ दिनों पहले वह अपने घर आया था। इससे पहले उसकी पत्नी दोनों बेटों को लेकर मायके चली गई थी। जिससे वह काफी दुखी हो गया। बीती देर रात परिवार के सभी लोग सोने चले गए। तभी वह अंदर के कच्चे कमरे में गया। वहां उसने बल्ली से रस्सी के सहारे फांसी का फंदा बनाया और झूल गया। आधी रात के बाद कोई उसने मिलने गया होगा। उसने दरवाजा खटखटाया तो कोई आहट नहीं हुई। जिससे उसे शंका हुई। उसने खिड़की से झाककर देखा तो दंग रह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.