कटिहार, फरवरी 23 -- आजमनगर। एक संवाददाता गुप्त सूचना के आधार पर आजमनगर पुलिस ने 35 लीटर विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्कर को चांदपुर घाट के निकट दियारा में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आजमनगर पुलिस को जानकारी मिली थी कि बंगाल से विदेशी शराब लेकर शराब तस्कर रतनपुर बेरिया घाट होकर अन्यत्र निकलने वाला है। इस दौरान आजमनगर पुलिस की टीम के द्वारा रतनपुर बेरिया घाट पहुंचकर कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया। पुलिस टीम को देखने के बाद शराब तस्कर दियारा क्षेत्र में भागने का प्रयास करने लगा। इस दौरान पुलिस के जवानों द्वारा खदेड़ कर पकड़ लिया गया। तलाशी लिए जाने पर बाइक से 35 लीटर बीयर बरामद किया गया। गिरफ्तार दोनों युवक आजमनगर के ही थे। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मद्य निषे...