मैनपुरी, मार्च 29 -- मैनपुरी। जिले में हरियाली बनाए रखने के लिए इस बार मैनपुरी में 3563100 नए पौधे लगाए जाएंगे। बारिश से पहले इन पौधों को रोपित करने के लिए गड्ढों की खुदाई होगी और बारिश होते ही इन पौधों का रोपण शुरू कराया जाएगा। सरकार के निर्देश पर वन विभाग 10 लाख पौधे लगाएगा। शेष 25 लाख से अधिक पौधों को रोपित करने की जिम्मेदारी जिले के 26 अन्य विभागों को दी गई है। पौधरोपण की नई कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। मैनपुरी में इस बार आवास विकास विभाग का लक्ष्य पंचायती राज विभाग को ट्रांसफर कर दिया गया है। इसी के तहत ग्राम्य विकास विभाग 1402000 पौधे लगाएगा। डीएफओ संजय कुमार मल्ल ने बताया कि इस बार रक्षा विभाग को 7 हजार, रेलवे को 18 हजार, उद्यान विभाग को 174000, गृह विभाग को 9800 नए पौधों के रोपण की जिम्मेदारी दी गई है। कुल 27 विभाग इस बार के पौधर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.