अंबेडकर नगर, जनवरी 27 -- अम्बेडकरनगर। सामाजिक संस्था अल इमाम चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले 35 रक्तदानियों को प्रमाणपत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। संस्था चेयरमैन ख्वाजा शफाअत हुसैन ने कहा कि किसी की जान बचाना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि यह सुनिश्चित करें किस किसी की जान खून की कमीं के चलते न जाए। बताते चलें कि जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में 72 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया था। 46 की जांच हुई थी और 35 लोगों ने रक्तदान किया था। इस दौरान मौलाना सै नूरुल हसन, रेहान जैदी, मोहम्मद अब्बास, इरशाद हुसैन के अलावा ब्लड बैंक प्रभारी डॉ एएम त्रिपाठी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.