रुडकी, फरवरी 10 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की संध्या पर तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिविल जज अमित भट्ट के निर्देश पर प्राधिकरण के सदस्यों ने महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया। सोमवार शाम आयोजित समारोह राजरानी, पूनम, महेंद्रो देवी, शालिनी, ज्योति, रंजना देवी, रितु, प्रीति, पुष्पा, निधि, अंजना देवी, दीप्ति देवी, जसमीत, शिखा कश्यप समेत कुल 35 महिलाओं को प्राधिकरण की तरफ से सम्मानित किया गया। समारोह में प्राधिकरण के पैनल लॉयर सुशील कुमार सिंघल, पैरा लीगल वालंटियर निशांत व नीरज राणा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...