अररिया, अप्रैल 18 -- अररिया, वरीय संवाददाता 12 दिवसीय अगरबत्ती निर्माण ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन एसबीआई अरसेटी अररिया में किया गया। इसमे 35 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिला अगरबती निर्माण के साथ साथ एक सफल उद्यमी बनने के तरीके भी बताए गए। प्रशिक्षणार्थियों में काम करने और अपने पैरों पर खड़े होने के लिए काफी उत्सुकता देखी गई। इसमें कुछ प्रशिक्षणार्थियों के नाम सुषमा देवी, लाली कुमारी, गुड़िया देवी, रीना देवी, लीला देवी है,इस समापन समारोह में निदेशक किशोर कुमार यादव, संकाय शशांक शेखर , राम मोहन झा, दीनदयाल, रिशु कुमार अगरबत्ती निर्माण के प्रशिक्षक अखिलेश कुमार आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.