समस्तीपुर, जनवरी 30 -- मोरवा, एसं। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत से आने वाली 35 महिलाओं का बंध्याकरण डा. के सी विद्यार्थी ने किया। मौके पर डॉक्टर ने बताया कि लगातार क्षेत्र में हो रहे प्रचार-प्रसार से बंध्याकरण के प्रति महिलाओं में जागरुकता बढ़ी है। बंध्याकरण के बाद महिलाओं को उचित खान पान एवं सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए। दूसरी ओर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने आये लोगों के लिए आभा आईडी अनिवार्य कर दिया गया है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है की ओटीपी मिलने पर ही आभा आईडी बनता है लेकिन अधिकांश ग्रामीण महिलाओं के पास मोबाइल नहीं होने से उनकी परेशानी बढ़ रही है। अक्सर सर्वर के दगा दिए जाने के कारण लोगों को घंटों प्रतीक्षा करना पड़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.