उरई, फरवरी 18 -- कालपी। श्री व्यास क्षेत्र संस्कृत महाविद्यालय कालपी स्थू वेदभवन में आचार्य पंडित शिवशंकर शुक्ल पूर्व प्राचार्य एवं विद्यालय समिति के अध्यक्ष पं नारायणदास अवस्थी के सानिध्य मे सामूहिक यग्योपवीत संस्कार हुआ। जिसमें गणेश शंकर त्रिवेदी, डाक्टर बृजगोपाल द्ववेदी,भूपेन्द्र रावत,शोभित पांडेय, हरिकृष्ण शुक्ल,रामजी तिवारी आदि आचार्यों के विशेष सहयोग से विधिवत वेदोक्त रीति से 35 बटुकों को आचार्यों ने गुरु मंत्र से सुसज्जित किया। आचार्या रुचि गुप्ता एवं अन्य आचार्यों का विशेष योगदान रहा। प्रबंधक पंडित योगेन्द्र नारायण शुक्ल ने बटुकों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के लिपिक उमेश सिंह भदौरिया, आनंद स्वरूप तिवारी का विशेष योगदान रहा। अन्त में कार्यवाहक प्राचार्य उत्तम सिंह निरंजन, शरद शुक्ल ने सभी का अभिवादन किया।

हिंदी हिन्द...