चतरा, जनवरी 6 -- चतरा, संवाददाता। कमांडेंट 35 बटालियन सशस्त्र सीमा बल चतरा के दिशानिर्देश मंगलवार को नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत फूटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच तथा पुरस्कार वितरण, नि:शुल्क चिकित्सा शिविर एवं बीस दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन फुटबॉल ग्राउंड, मेराल, हेरहंज, लातेहार में किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान मानवेन्द्र उपमहानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय गयाजी, मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। संजीव कुमार कमांडेंट 35 वाहिनी, अमित कुमार प्रखंड विकास अधिकारी हेरहंज, कृष्ण पाल सिंह पवइया प्रभारी हेरहंज, हीरामणि लकरा पंचायत चिरु, प्रीति कुजूर मुखिया हेरहंज भी उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम के दौरान सोलर लाइट, कंबल, सिलाई मशीन, साइकिल इत्यादि का वितरण स्थानीय नागरिकों को दिया गया। इस कार्यक्रम के दौरान फूटबॉल प्रतियोगित...