सहारनपुर, जनवरी 20 -- थाना सदर बाजार में 35 फर्जी जमानतदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इन आरोपियों पर संगीन मामलों में धोखाधड़ी से जमानत का आरोप है। आरोपियों ने लूट, हत्या, गैंगस्टर, एनडीपीएस जैसे गंभीर मामलों में फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके जमानत दिलाई। आरोप है कि ये जमानतदार कूटरचित दस्तावेजों से न्यायालय को गुमराह कर अभियुक्तों को जमानत दिला रहे थे। पुलिस के मुताबिक कुछ वकीलों की भी संदिग्ध भूमिका सामने आई है, जिन्होंने इन आरोपियों की मदद की। इन जमानतदारों ने एक ही जमानत पत्र से कई अभियुक्तों की जमानतें लीं। कूट रचित दस्तावेजों का इस्तेमाल करके इन जमानतदारों ने न्यायालय को धोखा दिया। पुलिस ने जांच के दौरान यह पाया कि यह पूरी प्रक्रिया संगठित तरीके से की गई थी, जिसमें आर्थिक और भौतिक लाभ का उद्देश्य था। थाना सदर बाजार में ...