गौरीगंज, दिसम्बर 31 -- मुसाफिरखाना। कोतवाली पुलिस ने नशा मुक्त अमेठी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 35 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को जमुवारी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके पास से स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद गुफरान उर्फ कल्लू निवासी तकिया मजरे जमुवारी बताया। कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...