लखनऊ, दिसम्बर 19 -- नगराम के समेसी विद्युत उपकेंद्र के बहरौली फीडर से गुरुवार को आधी रात 12 बजे ठप हुई सप्लाई शुक्रवार सुबह आठ घंटे बाद बहाल हुई। इस दौरान फीडर से जुडे 35 गांवों के उपभोक्ताओं को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। बहरौली फीडर से जुड़े बहरौली, हरदोईया, सिरौना, अमेठियन पुरवा, ,जवाहर सिंह का पुरवा, घोड़सारा, करोरवा सहित 35गावों की बिजली आपूर्ति रात 12 बजे से ठप हो गई। उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर आशीष कुमार ने बताया कि समेसी उपकेंद्र से बहरौली जाने वाली एचटी लाइन के तार बांस कोठी में उलझने से सप्लाई बाधित हो गई थी। जो पेट्रोलिंग के बाद सुबह आठ बजे बहाल हो सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.