प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 5 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा-26 की परीक्षा के लिए कॉपियों का वितरण पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में बुधवार को शुरू हो गया। कॉपी वितरण के पहले दिन कुंडा तहसील के 35 परीक्षा केंद्रों को कॉपियों का वितरण किया गया। प्रतापगढ़ में यूपी बोर्ड की 4 लाख उत्तर पुस्तिकाएं आईं है। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं को लेने पहुंचे केंद्र व्यवस्थापकों को पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कुलश्रेष्ठ तिवारी ने बताया कि सभी लोग अपने सेंटर पर कॉपियां ले जाने से पहले यहीं काउंटिंग कर लें। इसके साथ ही कॉपियों में को भी चेक कर लें, कही कोई कॉपी कटी-फटी न हो। उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण सीसीटीवी की निगरानी में किया गया। गुरुवार को लालगंज और रानीगंज तहसील के परीक्षा केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाएं वितरित की जाएंगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.