महोबा, दिसम्बर 30 -- महोबा, संवाददाता। प्रधानमंत्री फसल बीमा घोटाला में एक के बाद एक मामले उजागर हो रहे है। खोरइया के किसानों का फसल बीमा मप्र निवासियों के नाम हो गया। अब जांच तेज होने के बाद नटवरलाल भूमिगत हो रहे है। श्रीनगर क्षेत्र के खोरइया गांव में फसल बीमा के नाम पर फर्जीवाड़ा हुआ है। अशोक नाम के नटवरलाल के नाम 20 पॉलिसी हो गई। 3 लाख 28 हजार 512 का किलेम हड़प लिया। दिलीप कुमार के नाम 26 पॉलिसी में 2 लाख 39 हजार का भुगतान किया गया है। इसी प्रकार इंद्रा सिंह के नाम तीस पॉलिसी में 4 लाख का भुगतान किया गया है गांव में महाराज सिंह,मिहीलाल,मैयादीन, नीतू के नाम भुगतान किए गए हैं। रवि सिंह,सुनीता देवी,सौरभ सहित सुमन व तुलसीदास विजय सिंह के नाम से भुगतान हुए हैं। 35 किसानों के नाम 375 पॉलिसी में 22 लाख 39 हजार का भुगतान किया गया है। खास बात यह ...