बक्सर, दिसम्बर 12 -- बक्सर। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में शुक्रवार को जनता दरबार लगाकर आमलोगों की समस्याओं को सुना गया। जिसमें नवनियुक्त डीएम साहिला व अन्य जिलास्तरीय अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनी। उक्त जनता दरबार में कुल 35 आवेदक उपस्थित हुए। जिन्हें विषयवार, विभागवार समस्याओं व शिकायतों को अलग-अलग आवेदकों से डीएम व अन्य अधिकारियों ने उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। मौके पर डीडीसी आकाश चौधरी, एडीएम अरूण कुमार सिंह व अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...