लखीमपुरखीरी, फरवरी 3 -- शौचालय निर्माण के लिए जिले के 3429 लाभार्थियों के खाते में दो करोड़, पांच लाख 74 हजार रुपए भेज दिए गए हैं। शौचालय का निर्माण तुरंत पूरा करने का निर्देश दिया गया है। वहीं सचिवों को निर्देश दिया गया है कि वह मानीटरिंग करते रहें और निर्माण पूरा कराएं। स्वच्छ भारत मिशन फेज दो के तहत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए सरकार 12 हजार रुपए दो किस्तों में देती है। जिले के 3429 लाभार्थियों को पहली किस्त जारी हो चुकी है। वहीं अब दूसरी किस्त छह-छह हजार रुपए खातों में भेज दिए गए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि शौचालय निर्माण का जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है। डीपीआरओ ने यह भी बताया कि सभी सचिवों को निर्देश दिया गया है कि वह मानीटरिंग करके निर्माण पूरा कराएं। वहीं करीब तीन हजार और लाभार्थियों के खाते में ...