मऊ, मार्च 12 -- मऊ। पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देशन में मंगलवार को अपराधियों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। इस क्रम में 159 वाहनों को सीज किया गया। साथ ही साथ 77 वारण्टी अभियुक्त, 14 वांछित अभियुक्त, 1 पुरस्कार घोषित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। 342 पंजीकृत गैंगो का भी सत्यापन किया गया। वहीं 23 माफियाओं का सत्यापन किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से पूरे दिन अफरा-तफरी मची रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...