धनबाद, फरवरी 23 -- झरिया विधानसभा क्षेत्र में सभी 22 वार्डों में 340 मतदान केंद्रों के लिए मतदानकर्मियों की तैनाती रविवार की देर शाम तक कर दी गई है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी पूरी तैयारी में है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी सहित पांच मतदान कर्मी हैं। सभी बूथों पर ठहरने, भोजन, नाश्ता, आदि की व्यवस्था प्रशासनिक पदाधिकारी की ओर से की गई है। जहां पर जो भी कमी है, उसे दुरुस्त करने का कार्य देर रात तक प्रशासन की ओर से किया जा रहा। ताकि सुबह निर्धारित समय पर मतदान शुरू हो सके। झरिया के अधिकतर बूथों को संवेदनशील माना गया है। विशेष रूप से शिमलाबहाल, एना इस्लापुर, और जोड़ापोखर के इलाके पर पुलिस बल की पैनी नजर रहेगी। बाइक पार्टी, सेक्टर मजिस्ट्रेट पूरी तरह से गश्ती में रहेंगे। प्रत्येक बूथ पर...