मुजफ्फरपुर, जनवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। अपनी कंपनी में निवेश का झांसा देकर 34.45 लाख रुपये ठगी के आरोपित को पेश करने के लिए न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) के कोर्ट ने प्रोडक्शन वारंट जारी किया है। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के रजरहाट निवासी प्रेम कुमार सिंह उर्फ प्रेम प्रकाश सिंह के खिलाफ रामपुरहरि थाना क्षेत्र के धुनषी गांव निवासी युवक पंकज कुमार ने पिछले वर्ष पांच दिसंबर को साइबर थाने में केस दर्ज कराया था। आरोपित प्रेम कुमार इस समय 12 वर्ष पुराने धोखाधड़ी व ठगी के एक अन्य मामले में लखनऊ जेल में बंद है। मामले के आईओ साइबर थाना के दारोगा सुचित्रा कुमारी ने 34.45 लाख रुपये ठगी मामले में न्यायिक हिरासत में लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। इस अर्जी की सुनवाई के बाद न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) मणिशंकर मणि के कोर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.