पटना, फरवरी 22 -- बिहार की राजधानी पटना में चालान जमा नहीं करना अब वाहन चालकों को महंगा पड़ सकता है। पांच से ज्यादा चालान वाले 34 हजार वाहनों का निबंधन नंबर अब रद्द होगा। ऐसे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को चिह्नित किया गया है। इसमें 16 हजार वाहन चालकों को फरवरी के पहले सप्ताह में चालान जमा करने और डीटीओ कार्यालय में बुलाया गया था। चालान जमा करने के लिए वाहन चालकों को 20 फरवरी तक का समय दिया गया था। इसमें अब तक मात्र 450 वाहन चालक ने ही चालान जमा किए हैं। शेष बचे वाहन चालकों का निबंधन नंबर (रिजस्ट्रेशन नंबर) ब्लॉक करने की तैयारी जिला परिवहन कार्यालय कर रहा है। वहीं चिह्नित 18 हजार वाहन चालकों को जल्द ही चालान जमा करने का मैसेज भेजा जाएगा। उन्हें भी 10 दिनों का समय दिया जाएगा, अगर वे चालान जमा नहीं करेंगे तो इन सभी का भी निबंधन नंबर को ...