लखीसराय, जनवरी 30 -- 34 वें शिखराभिषेक यज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के एनएच 80 किनारे अवस्थित रामपुर गांव के प्रसिद्ध श्री गोविन्द बाबा मंदिर के प्रांगण में आयोजित 34 वें शिखराभिषेक यज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पिछले 23 जनवरी से ही प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ चटिया बाल्मीकि सिंह और आयोजन समिति के शेखों सिंह, अजय कुमार उर्फ हद्दु सिंह की अगुवाई में आरंभ किया गया। सभी ग्रामीणों के सहयोग से शिखराभिषेक यज्ञ के साथ नौ दिवसीय अखंड संकीर्तन का भी आयोजन किया गया है। यज्ञ और संकीर्तन के कारण भक्ति की धारा बह रही है। दूर-दराज गांवों के श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। समिति के सदस्यों के अनुसार आगामी 1 फरवरी मांगी पूर्णिमा को इसका समापन होगा। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। मंदिर प्रांगण ...