मुजफ्फरपुर, नवम्बर 29 -- पारू। थाना क्षेत्र के जाफरपुर बाजार के एक घर में शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने छापेमारी कर 34 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस के आने की भनक लगते ही तस्कर फरार हो गया। थानेदार चंदन कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर कृष्ण कुमार रस्तोगी के यहां छापेमारी की गई। घर की तलाशी के दौरान शराब बरामद की गई। उसके खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...