सहरसा, फरवरी 21 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के नवहट्टा प्रखण्ड तहत 34 विद्यालयों के प्रधानाध्यापको से स्पष्टीकरण पूछते एक दिन का वेतन स्थगित कर दिया गया है। यह कार्रवाई लाभुक आधारित योजना का लाभ प्रदान करने हेतु 75 प्रतिशत उपस्थिति छात्र छात्राओं के त्रुटिपूर्ण डाटा के त्रुटियों का निवारण कर ई शिक्षाकोष पोर्टल पर अपलोड नहीं करने को लेकर की गई है। डीईओ ने जारी पत्र में कहा कि संयुक्त सचिव सह प्रभारी पदाधिकारी, डीबीटी कोषांग शिक्षा विभाग पटना के पत्र के अनुसार सभी प्रधानाध्यापको को अपने-अपने विद्यालयों में अध्यनरत छात्र छात्राओं के 75 प्रतिशत उपस्थिति छात्र छात्राओं के त्रुटिपूर्ण डाटा के त्रुटियों का निराकरण कर ई शिक्षाकोष पर उपलोड करने हेतु निदेश दिया गया था। लेकिन 17 फरवरी तक विद्यालय के ई शिक्षाकोष पर एक भी छात्र छात्राओं के त...