बोकारो, फरवरी 20 -- बोकारो, प्रतिनिधि। नगरपालिका आम निर्वाचन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां चरम पर है। इसी क्रम में गुरुवार को सेक्टर 2सी स्थित डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल में 34 पर्दानशी मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण कोषांग के वरीय पदाधिकारी प्रभाष दत्ता ने मतदान प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा मतदान कर्मियों को उनके दायित्वों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सभी मतदान कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण के दौरान मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया, मतदाता पहचान, विशेष परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली सावधानियां तथा मतदान केंद्र पर व्यवस्थापन से संबंधित जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। प्रशिक्षण कोषांग के ...