बगहा, मई 17 -- इनरवां। मानपुर पुलिस ने गुरुवार की रात्री मानपुर के जंगल से गांजा के साथ बाइक जब्त की है। हालांकि तस्कर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह बताया कि सूचना मिली थी मानपुर जंगल के रास्ते एक बाइक सवार नेपाल से गांजा लेकर गुरुवार की रात को आ रहा है। तुरंत मानपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया। मानपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार के नेतृत्व में बनी टीम के ने जंगल में कार्रवाई के लिए नाका लगाया। रात के करीब ढाई बजे बाइक सवार नेपाल होते हुये मानपुर जंगल में से जा रहा था। उसे पुलिस बल ने उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन बाइक छोड़कर वह भागने सफल रहा। जांच की गयी तो बाइक पर लदे दो बोरे में गांजा मिला, जिसका वजन 34 किलो 120 ग्राम आंका गया। बरामद गांजा और बाइक को थाना लाया गया। थानाध्यक्...