लखीमपुरखीरी, फरवरी 14 -- सरकारी राशन ले रहे अमीरों के राशन कार्ड पर लगातार कैंची चल रही है। 34,800 से ज्यादा अमीरों के राशन कार्ड काटकर इनकी जगह पर गरीबों, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगों के राशन कार्ड बनाए गए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी का कहना है कि राशन कार्ड धारकों का सत्यापन लगातार चल रहा है। अपात्रों के नाम काटकर उनकी जगह पात्रों के राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिन लोगों के राशन कार्ड काटे गए हैं उनमें इनकम टैक्स देने, कार से चलने वाले शामिल हैं। इसके अलावा ट्रैक्टर वाले भी इसमें शामिल हैं। भारत सरकार ने करीब 40 हजार ऐसे लोगों की सूची पूर्ति विभाग को भेजी थी जो इनकम टैक्स दे रहे हैं या उनके पास कार हैं जबकि उनका नाम राशन कार्ड में भी शामिल हैं। पूर्ति विभाग ने इनका सत्यापन कराया। अपात्र मिलने पर राशन कार्ड से नाम काटा गया। वहीं पूति विभ...