बदायूं, फरवरी 19 -- बदायूं। जनपद में मीजल्स रूबेला टीकाकरण शहर से देहात तक चल रहा है। अस्पतालों से लेकर स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण रफ्तार से हो रहा है लेकिन फिर भी स्वास्थ्य विभाग ने शिक्षा एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारियों के और सहयोग मांगा है। अभिभावकों से अपील की है कि टीकाकरण में सहयोग कर बच्चों को वैक्सीन अवश्य लगवायें। बुधवार को जिले में मीजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान जारी रहा। यह टीकाकरण अभियान 16 फरवरी से शुरू हो चुका है जो 27 फरवरी तक चलता रहेगा। मीजल्स एवं रुबेला बीमारी से बचाओ के लिए एमआर वैक्सीन का टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण के तीसरे दिन बुधवार को कुल 34 हजार 434 बच्चों को इस वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। जिले में 840 सेंशन सहित स्कूलों में लगभग शतप्रतिशत टीकाकरण हुआ है, वैक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.