भदोही, फरवरी 8 -- गोपीगंज,हिन्दुस्तान संवाद। प्रदेश सरकार द्वारा क्षेत्रके रामपुर-जोपा पक्का पुल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। कार्यदाई संस्था द्वारा इन दिनों निर्माण कार्य को युद्ध स्तर पर कराने से लोगों में राहत है। जल्द ही मीरजापुर और भदोही जनपद को जोड़ने वाले इस पुल की सौगात मिलेगी। 14 पीलर में नौवां पीलर अब आकार ले रहा है। बता दें कि अब निर्माण कार्य जिले के ज्ञानानंद घाट बिहरोजपुर की ओर बढ़ रहा है। कार्यदायी संस्था के बीके गुप्ता एसोशिएट हरियाणा के एचआर, इंजीनियर और कर्मचारी लाव लश्कर के साथ काम में जुट गए हैं। एचआर संतोष चौबे ने बताया कि काम लगातार आगे बढ़ रहा है। काश्तकारों का मुआवजा क्लियर होने के उपरांत बिहरोजपुर से भी काम जल्द ही चालू करा दिया जाएगा। मिर्जापुर जिले के बभनी से शुरू हुआ पीलर निर्माण कार्य क्रमशः आगे बढ़ रहा ह...