शाहजहांपुर, फरवरी 25 -- यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान प्रथम बाद द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट का कड़ी सुरक्षा के बीच पेपर कराया गया। पेपर के दौरान प्रथम पाली में कृषि वनस्पति विज्ञान, कृषि अर्थ शास्त्र का पेपर कराया गया। इस दौरान पंजीकृत 447 छात्र छात्राओं के सापेक्ष 418 उपस्थिति रहे और 29 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट में अर्थशास्त्र की परीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान कुल पंजीकृत 3105 छात्र छात्राओं के सापेक्ष 2963 ने पेपर हल किया तथा 142 अनुपस्थित रहे। परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहे। बता दें कि बोर्ड परीक्षा के दौरान इंटरमीडियट में कुल 3552 पंजीकृत के सापेक्ष 3381 उपस्थित रहे और 171 अनुपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.