मुजफ्फर नगर, फरवरी 19 -- जनपद में स्थित करीब 3349 फैक्ट्रियों पर 41.95 करोड रुपए का बिजली बिल बकाया है। अब फ्यूल सरचार्ज में बढोत्तरी होने से यह बिल और अधिक बढ़ जाएगा। इस बार फ्यूल सरचार्ज में करीब 10 प्रतिशत की बढोत्तरी हुई है। जिस कारण उद्योगपतियों को बिजली बिल का अधिक भार उठाना पड़ेगा। फ्यूल सरचार्ज ईधन अधिभार के कारण इंडस्ट्रीज पर करीब 10 प्रतिशत तक का अतिरिक्त बोझ बढ गया है। अब उद्योगों को मिलने वाली बिजली महंगी हो जाएगी। जनपद में छोटी और बडी करीब 3349 फैक्ट्री है। इन सभी फैक्ट्रियों पर करीब 41.95 करोड रुपए का बिजली बिल बकाया है। इन फैक्ट्रियों को बिल जमा करने के लिए विभाग की ओर से नोटिस भी गया हुआ है। अब दस प्रतिशत फ्यूल सरचार्ज बढने से यह बिल और अधिक महंगा हो जाएगा। पहले फैक्ट्रियों पर एक प्रतिशत फ्यूल सरचार्ज था, फिर दो प्रतिशत फ्...