आजमगढ़, नवम्बर 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। कंधरापुर क्षेत्र में रविवार रात अनवरगंज के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने टेंपो को टक्कर मार दी। परिणामत: टेंपो सवार छात्रा सहित दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। कंधरापुर क्षेत्र में धरसन गांव निवासी 17 वर्षीया अनुष्का अपनी मां 42 वर्षीया सुरसती देवी के साथ रविवार को दवा लेने शहर आई थी। अखईपुर गांव निवासी 43 वर्षीय राजू यादव का मित्र बर्जी गांव निवासी विशाल टेंपो चलाता है। वह अपने मित्र के साथ ब्रह्मस्थान आया था। इन तीन लोगों के साथ ही उसके टेंपो में 55 वर्षीय अशोक और 20 वर्षीया सपना निवासी महरूपुर कंधरापुर लौट रही थीं। अनवरगंज के पास मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने टेंपो को टक्कर मार दी। वह अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार बुरी तरह ज...