बरेली, फरवरी 11 -- बरेली। संपत्ति और विभव कर (सीपी टैक्स) न जमा करने और लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं करने वाले व्यापारियों पर जिला पंचायत ने सख्ती बढ़ा दी है। नोटिस के बाद भी 4.65 करोड़ रुपये का बकाया टैक्स जमा न करने पर 3338 व्यापारियों की आरसी जारी की गई है। 60 के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कोर्ट को चालान भेजा गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 का समापन होने वाला है। इससे पूर्व जिला पंचायत ने लाइसेंस नवीनीकरण और टैक्स वसूली को लेकर प्रयास तेज कर दिए हैं। जो भी व्यापारी इन कामों में लापरवाही कर रहे हैं, उनके विरुद्ध कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। लाइसेंस फीस जमा न करने वाले 60 व्यापारियों के चालान सीजेएम कोर्ट में भेजे गए हैं। जिला पंचायत का कहना है कि मार्च तक करीब 200 चालान और भेजे जाएंगे। कोर्ट के माध्यम से मुकदमा दर्ज कर थाने के जरिए इन लोगों को व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.