बलरामपुर, फरवरी 2 -- बलरामपुर। 333 पिछड़ा वर्ग की बेटियों के खाते में शादी अनुदान की धनराशि भेजी जा चुकी है। चालू वित्तीय वर्ष में 423 को लाभ दिलाने का लक्ष्य विभाग को मिला है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजीव कुमार यादव ने बताया कि विभाग के पोर्टल पर अभी तक कुल 503 आवेदन मिले हैं। सत्यापन में पात्र मिलने वालों को लाभ दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...