हरदोई, जून 17 -- हरदोई, संवाददाता। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत जिले में 331 लाभार्थियों को 15 करोड़ 49 लाख रूपये की धनराशि प्राप्त हुई। जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन विवेकानंद सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत सिंह बब्बन व नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर उपस्थित रहे। सभी अतिथियों, अधिकारियों ने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सम्बोधन को सुना। फिर अतिथियों ने योजना से आच्छादित लोगों को डमी चेक वितरित किये। मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार व प्रशासन हमेशा प्रभावित लोगों के साथ है। किसान देश की रीढ़ है। किसान जो तपस्या करता है उसका लाभ सभी को मिलता है। सरकार किसानों के लिए काफ़ी योजनाएं चला रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि कष्ट की क...