मुजफ्फरपुर, जून 11 -- बोचहां। मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन किनारे भुसाही चौक स्थित 33000 तार के पोल पर बुधवार को एक निजी बिजली मिस्त्री कड़ी धूप में अचानक बेहोश हो गया। आनन-फानन में तीन अन्य साथियों ने उसकी कमर में रस्सी बांधकर नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एमआरटी के विद्युत कार्यपालक अभियंता, एसडीओ पूर्वी व 33000 विद्युत कनेक्शन देने वाले ठेकेदार भी मौजूद थे। चारों मिस्त्री पोल पर चढ़कर स्थानीय रामदास मझौली स्थित एक ब्रिक्स कंपनी को कनेक्शन देने के लिए जंपर जोड़ने का काम कर रहे थे। सेफ्टी के नाम पर रस्सी के अलावा कुछ नहीं था। उधर, बोचहां पावर सब स्टेशन पर मौजूद कनीय अभियंता जितेंद्र कुमार भी सूचना पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्थानीय ब्रिक्स कंपनी में 33000 के विद्युत कनेक्शन के लिए विभाग द्वारा प्रतिनियुक्त ठेकेद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.