सीतामढ़ी, जनवरी 13 -- सोनबरसा। एसएसबी 51वीं बटालियन के जवानों ने सोमवार को 330 बोतल सौंफी शराब, दो बाइक सहित एक नेपाली तस्कर को पकड़ने में सफलता पाई है। पकड़े गए तस्कर की पहचान सीमावर्ती नेपाल सर्लाही जिला नारायणपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर वार्ड तीन निवासी जिलाजीत राय के पुत्र बिट्टु राय के रुप में की गई है। कम्पनी कमांडर सहायक सेना नायक ने बताया कि पीलर संख्या 322/2 नरकटिया के समीप नेपाल से आ रहे दो बाइक सवार तस्कर भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था। इसी बीच एक तस्कर बाइक छोड़कर नेपाल की ओर भाग निकला और दुसरा पकड़ा गया। शराब व बाइक सहित तस्कर को सोनबरसा थाना के हवाले किया गया। जहां से तस्कर के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.