नई दिल्ली, फरवरी 13 -- आगाज : औली में नेशनल स्कींइग प्रतियोगिता और विन्टर कार्निवल की शुरुआत, आंचल ठाकुर ने स्वर्ण, संध्या ने रजत और तनुजा ने कांस्य पदक हासिल किया पहले दिन हिमाचल की महिला खिलाड़ियों का जलवा, तीनों पदक झटके ज्योतिर्मठ, संवाददाता। बर्फ से ढकी औली की ढलान पर राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता और विंटर कार्निवल का शुक्रवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुभारंभ हुआ। चैंपियनशिप के पहले दिन महिला वर्ग की जाइंट सलालोम स्पर्धा में हिमाचल की महिला की खिलाड़ियों ने बाजी मारी। हिमाचल ने किया सफाया : इस स्पर्धा में 18 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें हिमाचल की आंचल ठाकुर ने प्रथम स्थान, संध्या ने द्वितीय और तनुजा ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। तीनों पदक विजेता हिमालच प्रदेश से हैं। चैंपियनशिप के रेस ऑफिसर विजयंत रावत, ने बताया कि चैंपियन...