देवरिया, फरवरी 24 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। कसया से विद्युत उपकेंद्र तरकुलवा को आने वाली 33 हजार की एचटी लाइन के मेन तार पर मंगलवार दोपहर एक बांस गिर जाने से तरकुलवा क्षेत्र की बिजली आपूर्ति लगभग चार घंटे तक बाधित रही। इस लाइन से करीब 130 गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कसया से तरकुलवा विद्युत उपकेन्द्र को सप्लाई मिलती है मंगलवार को बनवारी टोला के समीप बास विद्युत लाइन पर गिर गई, जिससे सप्लाई तुरंत ठप हो गई। बिजली बाधित होने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई और पानी की टंकी समय पर नहीं भर सकी। बिजली कटौती से लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। इसकी सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के अभियंता और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत की गई। घंटों की मेह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.