जहानाबाद, सितम्बर 19 -- काको, निज संवाददाता। हाजीपुर के पास शुक्रवार की दोपहर पेड़ की टहनी 33 हज़ार ट्रांसमिशन लाइन पर गिर जाने से काको व आसपास के क्षेत्रों में लगभग चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। जानकारी के मुताबिक वन विभाग की ओर से शटडाउन लेकर पेड़ों की छंटाई की जा रही थी। इस दौरान अचानक एक बड़ी टहनी गिरकर ट्रांसमिशन लाइन से टकरा गई। इससे पांच पोल के तार टूटकर ज़मीन पर गिर पड़े और दोपहर करीब तीन बजे से पूरे इलाके में बिजली गुल हो गई। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य में जुट गई। कनीय अभियंता नवीन कुमार ने बताया कि लाइन बहाल करने के लिए त्वरित कार्रवाई की गई और लगातार प्रयास के बाद शाम सात बजे के आसपास आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली ठप रहने से आम जनजीवन प्रभावित रहा। गर्मी से लोगों को परेशानियों का सामना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.